Latehar News: डीसी ने लातेहार नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
लातेहार, अक्टूबर 26 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर सोमवार को डीसी संदीप कुमार ने लातेहार नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गिजनियाटांड़, धर्मपुर,चटनाही एवं करकट छठ घाट का जायजा लेकर छठ महापर्व के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने छठ घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों पर आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Deogarh News: दीपावली व छठ महापर्व को लेकर अलर्ट मोड मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.