Latehar News: डीसी ने जरूरतमंद दिव्यांग को दी ट्राइसाइकिल
लातेहार, अगस्त 4 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जनशिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनशिकायत निवारण कार्यक्रम में डेमू पंचायत के हुंडरू गांव निवासी शिबू उरांव ने आवेदन देकर बताया था कि वे शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं तथा चलने-फिरने में परेशानी होती है। उन्होंने दैनिक आवागमन व सामान्य जीवन को सुगम बनाने के लिए इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। डीसी के निर्देश पर लाभुक को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.