लातेहार, अगस्त 21 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। डीटीओ उमेश मंडल ने शुक्रवार को बालूमाथ में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन चलाने वाले कुल 48 वाहनों का ऑनलाइन चालान काटते हुए जुर्माना लगाया गया। जांच अभियान के दौरान डीटीओ ने वाहन चालकों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहां कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी करना न केवल कानून का उल्लंघन है,बल्कि इससे वाहन चालक समेत अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट,सीट बेल्ट समेत अन्य आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा वाहन के आवश्यक कागजात साथ रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में रात में परिवहन विभाग की सघन चेकिंग, ...