Latehar News: डीएवी स्कूल में अग्निशमन विभाग ने किया मॉक ड्रिल
लातेहार, अगस्त 25 -- Latehar News: लातेहार संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल लातेहार के प्रार्थना सभा प्रांगण में में जिला अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, आवश्यक सावधानियों और अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से बच्चों को आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझ-बूझ और तत्परता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अग्निशमन पदाधिकारी भूपाल कुमार दास के नेतृत्व में टीम ने विद्यार्थियों को घरेलू आग से बचाव के विभिन्न उपाय बताए। उन्होंने बिजली के शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर समेत अन्य कारणों से आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि आग लगने पर सबसे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.