लातेहार, जुलाई 3 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के कामता पंचायत अंतर्गत पीवीटीजी (आदिम जनजाति) बहुल गांवों के विकास को लेकर पंसस अयुब खान 5 व 6 जुलाई को रात्रि पड़ाव करेंगे। इस दौरान वे चटुआग व दामोदर गांव के परहैया टोला में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होंगे। जानकारी के अनुसार, 5 जुलाई को चटुआग के परहैया टोला तथा 6 जुलाई को दामोदर के परहैया टोला में रात्रि पड़ाव किया जाएगा। इस दौरान वे पीवीटीजी परिवारों से मिलकर उनकी मूलभूत समस्याओं की जानकारी लेंगे और समाधान के लिए पहल करेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी इन गांवों में सड़क, पानी, बिजली और कुपोषण जैसी बुनियादी समस्याएं बरकरार हैं। सांसद आदर्श पंचायत कामता भी अपेक्षित विकास से वंचित है। श्री खान ने कहा कि डीएमएफटी फंड के माध्यम से इन गांवों की तस्वीर बदली...