लातेहार, अगस्त 20 -- Latehar News: लातेहार। सदर अस्पताल में भर्ती पूर्व नगर पंचायत के कर्मी राजू प्रसाद की पत्नी अनीता देवी के उपचार के लिए बी पॉजिटिव रक्त की जरूरत थी। ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध नहीं होने पर राजू ने लोगों से रक्तदान की अपील की। जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान केंद्र पहुंचकर मानवता का परिचय देते हुए जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त दिया। इससे मरीज के परिजनों को राहत मिली। रक्तदान के बाद उन्होंने लोगों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। कहा कि रक्तदान महादान है। राजू प्रसाद ने डीईओ के प्रति आभार जताते हुए उनके प्रयास की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...