Latehar News: डीआईजी ने किया थाने का निरीक्षण,दिए निर्देश
लातेहार, अगस्त 25 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल मंगलवार को पहुंच कर बरवाडीह थाना का निरीक्षण किया। डीआईजी के आने पर थाना के पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और उन्हें सम्मान भी दिया। डीआईजी ने थाना के विभिन्न अपराध कांडों के बारे में पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का भी उन्होंने जायजा लिया। डीआईजी ने लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने और अपराध की गतिविधियों को रोकने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया। मौके पर एसडीपीओ बीरेंद्र कुमार राम,थाना प्रभारी अनुराग कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.