लातेहार, अगस्त 4 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। राजकीयकृत उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय, जलता में मंगलवार को डीआईईटी लातेहार के संकाय सदस्य पंकज कुमार ने रेल परीक्षा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण और व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर पंकज कुमार ने छात्र-छात्राओं से विभिन्न शैक्षणिक एवं समसामयिक विषयों पर संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को सुना, उनके विचार जाने तथा नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी बातें रखीं और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने डीआईईटी के संकाय सदस्य का स्व...