Latehar News: डांडिया नाइट में महिलाओं और बच्चियों ने लिया हिस्सा
लातेहार, अक्टूबर 22 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। शहर के स्टेडियम परिसर में रविवार को बाइक बाजार प्रस्तुत द बिगेस्ट डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। शाम छह बजे से रात 10 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां शामिल हुईं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी प्रतिभागियों ने डांडिया की धुन पर जमकर नृत्य किया। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, एसएसबी कमांडेंट राजेश सिंह, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, सीओ नंदकुमार राम,आरवीएनएल परियोजना के लाइजनिंग ऑफिसर प्रकाश तिवारी और सांसद-विधायक प्रतिनिधि नेहा साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन के दौरान अतिथियों ने इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सामाजिक एकता और आपसी मेलजोल का बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.