Latehar News: ठीक ठाक नाली तोड़ नाली निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध
लातेहार, जुलाई 8 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह शहर के अहिरपुरवा में जिला परिषद से पूर्व के ठीक ठाक नाली को तोड़ने और उसकी जगह दोबारा नाली का निर्माण की कोशिश का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया है। ग्रामीणों के विरोध के बाद नाली निर्माण का कार्य फिलहाल रुक गया है। राशि का किस तरह दुरुपयोग करने का खेल चल रहा है,इससे यह स्पष्ट हो गया है। नाली रहने के बावजूद इस जगह नाली निर्माण का स्टीमेट बनाये जाने पर भी सवाल खड़ा हो गया है। उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि ठीक ठाक नाली को तोड़वाने के मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। इधर जिला परिषद के जेई अभय मिश्रा ने बताया कि इसकी जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.