लातेहार, अगस्त 3 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरसी-गनियारी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चंद्रदेव मुंडा (बुढ़मू, रांची), सरहुल मुंडा व कृष्णा मुंडा (दोनों गनियारी, चंदवा) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरसी-गनियारी मार्ग पर बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। दुर्घटना में चंद्रदेव मुंडा, पिता चमरू मुंडा और सरहुल मुंडा पिता रामू मुंडा का पैर टूट गया है। दोनों को रिम्स रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, मो. सरफराज, शिबू उरांव...