लातेहार, सितम्बर 3 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बालूमाथ मुरपा मार्ग पर मारंगलोर्इयां विद्यालय के पास एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युक्क की मौत हो गई। जिसकी पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के गेरेंजा गांव निवासी हिरालाल भुर्इयां उम्र 25 वर्ष पिता बालेश्वर भुईयां के रूप में हुई है। हालांकि उसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां चिकित्सक दयानंद प्रसाद ने जांचोंपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक अपने ननिहाल चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डहूडू गांव से बाइक द्वारा अपना घर लौट रहा था । इसी दौरान मारंगलोइयां स्कूल के पास विपरीत दिशा से जा रहे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौत हो गई। मृतक युवक का विवाह तीन माह पूर्व चतरा जिले के ट...