लातेहार, अगस्त 18 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने स्वयं शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में पहुंचकर ट्रेड लाइसेंस समेत आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

जांच के लिए प्रतिष्ठानों का दौरा जांच के दौरान शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित मंइयां बाबू हॉस्पिटल, लक्ष्मी हॉस्पिटल एवं विनोद मेडिकल हॉल में ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया। इसके बाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर तीनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को नगर निकाय के नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।

दूसरे प्रतिष्ठानों में हड़कंप अचानक हुई जांच और कार्रवाई से शहर क...