लातेहार, जुलाई 31 -- Latehar News: लातेहार। नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान के तहत शुक्रवार को टाउन हॉल के समीप संचालित तीन होटलों पर बड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान आवश्यक ट्रेड लाइसेंस एवं अन्य दस्तावेज नहीं मिलने पर तीनों होटलों को सील कर दिया गया। नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि नगर क्षेत्र में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी व्यवसायियों से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा समय पर ट्रेड लाइसेंस बनवाने एवं उसका नवीनीकरण कराने की अपील की गई है। इस कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत की टीम मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...