लातेहार, सितम्बर 2 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र में ट्रेड लाइसेंस की जांच को लेकर अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर सदर अस्पताल गेट के समीप नगर पंचायत द्वारा निर्मित दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान तीन दुकानों के संचालकों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया। इसके बाद नगर पंचायत की टीम ने तीनों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस व्यवसाय संचालित करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जांच अभियान में नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, कनीय अभियंता अमित कुमार, लेखापाल राहुल कुमार, रेवेन्यू इंस्पेक्टर पिंटू कुमार समेत नगर पंचायत के अन्य कर्मी मौजूद थे। नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक प्रति...