लातेहार, सितम्बर 11 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के चुटिया गांव में गुरुवार की देर शाम को लोड ट्रक की चपेट में आने से बिजली के छह खंभे ध्वस्त हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार राजडण्डा पुल ध्वस्त होने से कुरो मोड़ से लेकर चुटिया गांव होकर लगभग सभी छोटी बड़ी और भारी वाहन का आवागमन हो रहा है। भारी वाहन के आवागमन के दौरान बिजली के खंभे इसकी चपेट में आ गए। जिससे एक के बाद एक छह खंभे क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। बिजली के तार भी टूटकर सड़क पर गिर गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से चुटिया गांव समेत आसपास के इलाकों के लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से...