लातेहार, सितम्बर 27 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। टोरी रेलवे फाटक पर रविवार की सुबह मालगाड़ी के लंबे समय तक खड़े रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बताया गया कि मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण वह करीब एक घंटे तक फाटक पर खड़ी रही। इससे रांची चतरा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे मालगाड़ी टोरी रेलवे फाटक पर आकर रुकी। इसी दौरान इंजन में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई।

तकनीकी खराबी खराबी के कारण मालगाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। इस दौरान रेलवे फाटक बंद रहने से सड़क के दोनों ओर सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बस, ट्रक, कार, बाइक समेत अन्य वाहन जाम में फंसे रहे। करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहने से राहगीरों और यात्रियों क...