Latehar News: टोरी में आरओबी को लेकर आंदोलन तेज, 13 जुलाई को आजसू का धरना
लातेहार, जुलाई 2 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। टोरी रेलवे जंक्शन पर वर्षों से लंबित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग अब जोर पकड़ती जा रही है। आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानी को लेकर आजसू पार्टी ने आंदोलन को तेज करते हुए 13 जुलाई को टोरी रोड बैरियर के पास एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। धरना से पहले ही माहौल बनाने के लिए सोमवार से हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया गया है। आजसू प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार दुबे उर्फ राजा ने पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक के नाम आवेदन सौंपकर धरना की आधिकारिक सूचना दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.