Latehar News: टोरी ओवरब्रिज की मांग पर आजसू की चेतावनी
लातेहार, अक्टूबर 9 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर आजसू पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीआरएम धनबाद, जीएम हाजीपुर और केंद्रीय रेल मंत्री के नाम स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने मांगें पूरी नहीं होने पर 28 अक्टूबर से टोरी स्टेशन पर मालगाड़ियों का परिचालन रोकने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में रेलवे अंडरपास चालू करने, ओवरब्रिज बनने तक दोनों साइडिंग बंद रखने और निर्माण की समयसीमा का लिखित आश्वासन देने की मांग की गई है। मौके पर रवि वर्मा, मुकेश यादव और अमर उरांव उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.