Latehar News: टोरी आरओबी निर्माण की मांग पर 28 अक्तूबर को रेल रोको आंदोलन
लातेहार, अक्टूबर 22 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा-टोरी रेलवे समपार फाटक के समीप रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग को लेकर आजसू पार्टी ने आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से आगामी 28 अक्टूबर को टोरी में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए शुक्रवार से प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की जाएगी। आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता संजीव कुमार और प्रखंड अध्यक्ष विवेक दुबे राजा ने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को आरओबी निर्माण की आवश्यकता और रेलवे फाटक के कारण उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि टोरी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से आम लोगों को प्रतिदिन परेशानी झेलनी पड़ती है। उनके अनुसार, रेलवे फाटक औसतन 24 घंटे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.