Latehar News: टोरी आरओबी निर्माण की मांग को लेकर 28 को रेल रोको आंदोलन
लातेहार, अक्टूबर 25 -- Latehar News: चंदवा। टोरी रेलव ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग को लेकर 28 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित पांडे ने कहा कि टोरी रेलवे फाटक पर घंटों जाम लगने से लोगों को परेशानी होती है। मरीजों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आरओबी का निर्माण होने से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। आंदोलनकारियों ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या संगठन का नहीं, बल्कि आम जनता के हित का मुद्दा है। यह भी पढ़ें- Latehar News: फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर माकपा का धरना 31 से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.