लातेहार, नवम्बर 3 -- Latehar News: टोरी आरओबी और आरयूबी निर्माण की मांग पर माकपा ने बनाई मानव श्रृंखला संवाद- 3 टोरी आरओबी और आरयूबी निर्माण की मांग पर माकपा ने बनाई मानव श्रृंखला आंदोलन की दूसरी रात कामता चौक पर प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

रेलवे क्रॉसिंग पर जाम और आंदोलन चंदवा प्रतिनिधि। टोरी-चंदवा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने और आरओबी व नए आरयूबी के निर्माण की मांग को लेकर माकपा एवं स्थानीय ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। रविवार रात आंदोलन की दूसरी रात कामता चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व माकपा राज्य कमेटी सदस्य अयूब खान ने किया। प्रदर्शनकारी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। अयूब खान ने कहा कि आ...