Latehar News: टॉपर को मैडल व उपहार देकर किया सम्मानित
लातेहार, जुलाई 3 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, (एसओई), लातेहार में शुक्रवार को चालू सत्र की पहली अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आगामी 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा देने वाले छात्र व छात्रायें एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया।
गोष्ठी में विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशीष टैगोर ने छात्रों को कहा कि परीक्षा स्वयं का मूल्यांकन करने का अवसर होता है। सफलता प्राप्त करने के लिए हमें परिश्रम करना ही पड़ता है। विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति कुमारी ने छात्रों को योग एवं प्रणायाम करने की सलाह दी। उन्होने अभिभावकों अपने बच्चों के अध्ययन एवं गृहकार्य में सहयोग करने की अपील की। विद्यालय प्रबंधक पीपी गुप्ता ने सीबीएसई के प्रावधानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.