Latehar News: टास्क पर खबर::: अंबा कोठी में दो पूजा पंडाल, पार्किंग व्यवस्था बनी चुनौती
लातेहार, अक्टूबर 9 -- Latehar News: लातेहार प्रतिनिधि। शहर के बीचों-बीच स्थित अंबाकोठी मोहल्ले में दो पूजा पंडाल होने के कारण दुर्गापूजा के दौरान पार्किंग और यातायात व्यवस्था समिति व पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बनी रहती है। यहां श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ और श्री राजा दुर्गाबाड़ी समिति की ओर से दुर्गापूजा का आयोजन किया जाता है। महाषष्ठी से दशमी तक श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण मानस पाठ स्थल से शहीद चौक जाने वाले रास्ते में बैरिकेडिंग करनी पड़ती है। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगानी पड़ती है। इससे चारपहिया समेत अन्य वाहनों से पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को पंडाल तक पहुंचने में अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.