Latehar News: टाउन हॉल में विशेष शिविर का डीसी ने किया उद्घाटन
लातेहार, अक्टूबर 29 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को टाउन हॉल में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) एवं अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि के सहयोग से जिला प्रशासन की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ डीसी संदीप कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की निःशुल्क हृदय जांच और आवश्यकतानुसार हार्ट ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गई है। डीसी ने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: भवनाथपुर के आठ बच्चों की जांच में सात में हृदय रोग की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.