Latehar News: टाउन हॉल में ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बिखेरा जलवा
लातेहार, अगस्त 17 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस की संध्या लातेहार टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल, चंदवा के विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने कम समय में तैयार की गई आकर्षक प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुति को कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यालय की प्रस्तुति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य हिमांशु सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने कम समय में कड़ी मेहनत कर बेहतर प्रस्तुति दी। उन्होंने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन और शिक्षकों के प्रयासों को दिया। यह भी पढ़ें- चिन्मय विद्यालय में स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.