Latehar News: टंडवा कांड के चार फरार आरोपितों के खिलाफ इश्तेहार जारी
लातेहार, जुलाई 15 -- Latehar News: लातेहार। टंडवा थाना कांड संख्या 26/26 के चार फरार आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय ने बीएनएसएस की धारा 84 के तहत इश्तेहार जारी की है। आरोपितों में रामदेव लोहरा उर्फ काका, अरविंद नायक उर्फ नितिन , मनीष सिंह तथा शंकर राम शामिल हैं। न्यायालय ने सभी आरोपितों को 5 अगस्त 2026 तक न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इश्तेहार का विधिवत तामिला पुलिस द्वारा मंगलवार को कराया गया। कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक सुनील सिंह, सहायक अवर निरीक्षक शाजिद अंसारी, इंद्रजीत तिवारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- Buxar News: तीन आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.