Latehar News: झाबर हादसे के विरोध में सात घंटे जाम रहा पांकी-बालूमाथ मार्ग
लातेहार, अक्टूबर 9 -- हादसे के बाद सड़क जाम Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झाबर पंचायत के भगत मोड़ के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने पांकी बालूमाथ मुख्य मार्ग को करीब सात घंटे तक जाम रखा। तुबेद कोल प्रबंधन द्वारा घायलों के संपूर्ण इलाज का खर्च वहन करने और तत्काल दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। बताया जाता है कि भगत मोड़ के समीप बाइक और हाइवा वाहन की टक्कर में बाइक सवार दंपति समेत उनकी बच्ची घायल हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजा एवं नो एंट्री की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया था। जाम के कारण पांकी बालूमाथ मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई,जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.