Latehar News: झाबर में दो दिवसीय जतरा मेला संपन्न,मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण
लातेहार, अक्टूबर 9 -- जितिया पर्व पर जतरा मेले का आयोजन Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के झाबर पंचायत सचिवालय के समीप जितिया पर्व के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय जतरा मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। बुधवार से शुरू हुए मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया। मेले के दौरान अखाड़ा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मांदर की थाप पर पारंपरिक गीत संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां हुईं। लोकगीतों और पारंपरिक नृत्य ने पूरे क्षेत्र को उत्सव के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम देखने के लिए देर शाम तक ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे महिला पुरुषों और युवाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष अनीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.