लातेहार, जुलाई 3 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड के झाबर गांव स्थित देवी मंडप के समीप लगा विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आसपास के इलाके में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है,जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से पेयजल की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई, घरेलू कार्य एवं अन्य दैनिक गतिविधियां भी बाधित हो रही हैं। लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य को आवेदन सौंपकर शीघ्र पहल करने की मांग की है। आवेदन में अनुरोध किया गया है कि संबंधित विद्युत विभाग को आवश्यक निर्देश देकर खराब ट्रांसफार्मर की जल्द मरम्मत कराई जाए अथवा नया ट्रांसफार्मर स्थापित ...