लातेहार, अक्टूबर 13 -- प्रतिनियुक्ति और योजनाओं की जांच की मांग Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने डीसी संदीप कुमार को आवेदन देकर लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता मनीष कुमार की आईटीडीए में दोबारा प्रतिनियुक्ति नहीं करने की मांग की है। उन्होंने अभियंता के कार्यकाल में बारियातू, हेरहंज और चंदवा प्रखंड में संचालित योजनाओं की जांच कराने तथा उनकी संपत्ति की जांच कराने का भी अनुरोध किया है। आवेदन में विनोद उरांव ने आरोप लगाया है कि आईटीडीए में प्रतिनियुक्ति के दौरान कल्याण विभाग की कई योजनाओं में अनियमितता बरती गई। उन्होंने कुछ योजनाओं में बिना काम कराए राशि की निकासी करने और पुरानी योजनाओं के कार्यों को दिखाकर भुगतान लेने का आरोप भी लगाया है। जिप सदस्य ने बताया कि मनीष कुमार का मूल विभाग लघु सिंचाई प्रमंडल, लातेहा...