लातेहार, अक्टूबर 25 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के आदर्शनगर नदी छठ घाट के संपर्क सड़क के क्षतिग्रस्त पुलिया का एन आरईपी के जेई ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त पुलिया के निरीक्षण के बाद जेई ने नया पुलिया निर्माण के लिए स्टीमेट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज गुप्ता और राजू ने स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह को क्षतिग्रस्त पुलिया के बारे में अवगत कराया था और उन्हें बताया कि छठ घाट जाने में व्रतियों को भारी दिक्कत होगी। विधायक ने गंभीरता से इसे लेते हुए पुलिया निर्माण की कागजी प्रक्रिया आरंभ करने के लिए जेई को निर्देशित किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: 95 छठ घाटों की होगी सफाई और लाइटिंग अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि पुलिया के जो गार्डवाल ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ है,छठ महा...