Latehar News: जीएसटी एवं जेपीटी निबंधन के लिए अनुमंडल स्तरीय शिविर आयोजित
लातेहार, जुलाई 5 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ पंचायत भवन में शनिवार को वस्तु, सेवा कर व झारखंड पेशेवर/ व्यवसायिक कर निबंधन के लिए अनुमंडल स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन राज्य कर संयुक्त आयुक्त, पलामू अंचल, डालटनगंज के निर्देशन में और राज्य कर पदाधिकारी वीर सिंह होरो की उपस्थिति में किया जा रहा है। शिविर में व्यापारियों, व्यवसायियों, अन्य पात्र लाभार्थियों का जीएसटी व जेपीटी निबंधन किया जा रहा है। निबंधन का कार्य शाम 4 बजे तक हुआ। विभाग की ओर से बताया गया कि निबंधन कराने के लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पता प्रमाण (बिजली बिल अथवा रेंट एग्रीमेंट), पासपोर्ट आकार का फोटो व बैंक खाते का विवरण साथ लाना अनिवार्य है। विभाग ने क्षेत्र के सभी पात्र व्यापारियों व व्यवसायियों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.