लातेहार, जुलाई 18 -- Latehar News: लातेहार प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत लातेहार जिले में चल रहा मतदाता एन्यूमरेशन अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। शुक्रवार को भी लातेहार और मनिका विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से एन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त किए और उनका ऑनलाइन अंकीकरण किया। कई स्थानों पर बीएलओ ने मतदाताओं से मौके पर ही फॉर्म भरवाए, नया फोटो और हस्ताक्षर लेकर तत्काल फॉर्म जमा कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की। यह भी पढ़ें- Saraikela News: निम्न प्रगति वाले मतदान केंद्रों का एडीसी ने किया निरीक्षण, एसआईआर कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देशअभियान की प्रगति जिला प्रशासन के अनुसार लातेहार और मनिका विधानसभा क्षेत्रों के कुल 5,60,655 पंजीकृत मतदाताओं के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण पूरा कर लिया गया है। इनमें ला...