Latehar News: जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भार्इयों की कलाई पर बांधी राखी
लातेहार, अगस्त 29 -- Latehar News: लातेहार, हिटी। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को जिलेभर में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व की रौनक देखने को मिली। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों के माथे पर दही, रोड़ी और अरवा चावल से तिलक लगाया, आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि, दीर्घायु व खुशहाल जीवन की कामना की। इसके बाद भाइयों का मुंह मीठा कराया। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंटकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। दूर रहने वाले भाइयों के लिए कई बहनों ने डाक व स्पीड पोस्ट के माध्यम से राखियां भेजीं। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास से मना भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाजारों में भी काफी रौनक रही। राखी और मिठाई की दुकानों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.