Latehar News: जिलिंग में हुए जगधन गंझू हत्याकांड मामले में दो गिरफ्तार
लातेहार, अगस्त 22 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हुटाप पंचायत अंतर्गत जिलिंग गांव में बीते 15 जून को हुए जगधन गंझू की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में अनुसंधान के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुबेश गंझू, पिता स्व. मोगल गंझू तथा देवनाथ गंझू, पिता चरका गंझू (लरबदखाड़, चंदवा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अनुसंधान के दौरान सामने आया कि जगधन गंझू की हत्या जमीन विवाद के कारण की गई थी। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों गिरफ्तार आरोपितों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई करते हुए उन्हें मंडल कारा लातेहार भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.