लातेहार, अक्टूबर 6 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्क्रीनिंग समिति-सह-पंचायत स्थापना समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिवों के वित्तीय उन्नयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान पंचायत सचिवों की सेवा पुस्तिका, नियुक्ति तिथि, शैक्षणिक योग्यता, विभागीय परीक्षा, सेवानिवृत्ति की निर्धारित तिथि तथा पूर्व में प्राप्त एसीपी/एमएसीपी आदि से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की गई। समिति द्वारा 6 कर्मियों के सेवा अभिलेखों एवं पात्रता की जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। डीसी श्री कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सेवा मामलों में अभिलेखों का समुचित सत्यापन करते हुए नियमानुसार एवं पारदर्शी...