लातेहार, सितम्बर 13 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। जिला फुटबॉल एसोसिएशन,लातेहार की वार्षिक बैठक रविवार को महुआडांड़ स्थित जोसेफ बी. मिंज के आवासीय कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में नयी गाइडलाइन के अनुरूप एसोसिएशन के संचालन, संगठनात्मक व्यवस्था समेत विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर गयी। इसके बाद सर्वसम्मति से जिला फुटबॉल एसोसिएशन लातेहार का पुनर्गठन किया गया। जिसमें कमेटी में मनीष कुमार सिंह को अध्यक्ष, वसीम अख्तर को सचिव तथा इमरान अली को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में पदाधिकारियों के चयन पर सभी सदस्यों ने सहमति जताते हुए एसोसिएशन को और मजबूत करने तथा जिले में फुटबॉल को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जोसेफ बी. मिंज को भावभीनी विदाई दी गयी। यह भी पढ़ें- स्पोर्ट्स एंड कल्चर एसोसिएशन की राज्य इकाई गठ...