Latehar News: जिप सदस्य के पहल पर केचकी नाका के पास का खराब चापानल चालू
लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। पिछले एक वर्ष से खराब पड़े केचकी नाका के पास का खराब चापानल को बरवाडीह पश्चिमी जिप सदस्य संतोषी कुमारी के सक्रिय पहल पर बुधवार को ठीक करा दिया गया। वहीं खराब चापानल के ठीक होने से आसपास के लोगों में हर्ष है।मालूम हो कि उक्त महत्वपूर्ण चापानल के खराब होने से मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों-यात्रियों और आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती थी।पर उक्त चापानल के ठीक होने से उन्हें पानी की समस्या से निजात मिल गई। मौके पर वार्ड सदस्य जयशंकर सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। फोटो -4- ठीक हुए चापानल के पानी से अपनी प्यास बुझाते ग्रामीण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.