Latehar News: जिप दुकान आवंटन को लेकर लाभुकों ने विधायक से लगाई गुहार
लातेहार, जुलाई 5 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। जिला परिषद द्वारा आवंटित दुकानों के आवंटन को लेकर महुआडांड़ में विवाद गहराता नजर आ रहा है। जिला परिषद की दुकानों के आवंटित लाभुकों ने मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को आवेदन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने और यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है। विधायक को दिए गए आवेदन में लाभुकों ने आरोप लगाया है कि वे सभी जिला परिषद द्वारा विधिवत आवंटित दुकानों के लाभार्थी हैं, लेकिन जिला परिषद की ओर से बिना पूर्व सूचना और बिना किसी स्पष्ट जानकारी के आवंटन रद्द करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इससे दुकानदारों और उनके परिवारों के समक्ष आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। आवेदन में कहा गया है कि जिन लोगों को दुकानें आवंटित की गई थीं, वे लंबे समय से संबंधित दुकानों में अपना व्यवसाय संचालित कर रहे हैं। ऐसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.