लातेहार, जुलाई 27 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। ओरसा पंचायत के ग्राम जामडीह में स्वीकृत स्वास्थ्य केंद्र को दूसरे गांव में बनाए जाने के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम सुलेमान मुंडारी को एक आवेदन सौंपा हैं। आवेदन में ओरसा पंचायत की मुखिया अमृता देवी के नेतृत्व में दिया गया।

स्वास्थ्य केंद्र का प्रस्ताव ग्रामीणों ने बताया कि जामडीह गांव के लिए 31 दिसंबर 2025 को ग्राम सभा कर खाता संख्या-200, प्लॉट संख्या-1904, रकबा-0.40 एकड़ सरकारी जमीन पर स्वास्थ्य केंद्र भवन बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। संवेदक द्वारा वहां नींव गड्ढा और बोरिंग का काम भी शुरू कर दिया गया था, लेकिन अब बिना ग्राम सभा की अनुमति के इस स्वास्थ्य केंद्र को जामडीह से करीब 30 किमी दूर चैनपुर पंचायत के ग्राम सेमरबुढ...