लातेहार, जुलाई 21 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के पोखरी कला निवासी समीना खातून जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए मंगलवार को काफी परेशान रही। आवेदन में राजस्व कर्मचारी से हस्ताक्षर कराने के लिए उक्त महिला को अंचल कार्यालय में घण्टो इंतजार करना पड़ा। पति सदरे आलम ने बताया कि जविप्र दुकान के डीलर को जाति प्रमाण पत्र देना है। जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए राजस्व कर्मचारी उस समय कार्यालय में नहीं थे। उनके इंतजार में काफी देर तक कार्यालय में रहना पड़ा। इधर सीआई अनिल सिंह ने बताया कि विभागीय कार्य ज्यादा है। उक्त राजस्व कर्मचारी क्षेत्र में गए थे। लोगों का जाति प्रमाण पत्र समय पर बनाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...