लातेहार, अगस्त 11 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। डीसी दीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-II के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से बरवाडीह बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं नेतरहाट ग्रामीण जलापूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को दोनों योजनाओं के कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Latehar News: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न बच्चों को बेहतर शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करायें: डीसीजल सर्वेक्षण डीसी ने जिले के सभी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों का सर्वे कराया जाए तथा वहां पेयजल की उ...