Latehar News: जल्द शुरू होगा महुआडांड़ अनुमंडलीय अस्पताल
लातेहार, अगस्त 20 -- Latehar News: महुआडांड़,प्रतिनिधि। महुआडांड़ अनुमंडलीय अस्पताल जल्द ही आम लोगों के लिए शुरू होगा। उक्त जानकारी डीसी संदीप कुमार ने दी । डीसी ने बताया कि अस्पताल को 16 अगस्त से शुरू किया जाना था, लेकिन बिजली व्यवस्था बहाल नहीं होने के कारण उस दिन अस्पताल का शुभारंभ नहीं हो पाया। अब बिजली से संबंधित कार्य तेजी से और सुचारू रूप से कराया जा रहा है। विद्युत व्यवस्था बहाल होते ही अस्पताल के संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी और जल्द ही लोगों को अस्पताल की सुविधा मिलने लगेगी। अनुमंडलीय अस्पताल के शुरू होने से महुआडांड़ समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मरीजों को दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। अस्पताल शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.