लातेहार, जुलाई 15 -- Latehar News: महुआडांड़,प्रतिनिधि। प्रखंड की ओरसा पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भेड़ी गंझार का भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है। स्थिति ऐसी है कि छत से लगातार प्लास्टर गिरने के कारण बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। हादसे की आशंका को देखते हुए शिक्षकों ने विद्यालय परिसर के बाहर तंबू लगाकर पढ़ाई कराने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका पार्वती तिकी ने बताया कि भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कक्षा संचालन करना जोखिम भरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...