लातेहार, अक्टूबर 10 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम चटुआग स्थित पीवीटीजी टोला की जन समस्याओं को लेकर पंचायत समिति सदस्य अयुब खान रविवार को परहैया टोला स्कूल परिसर में भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। भूख हड़ताल की तैयारी पूरी कर ली गई है। अयुब खान ने बताया कि आदर्श पंचायत कामता के चटुआग और दामोदर गांव के परहैया टोला समेत विभिन्न गांवों में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल भवन और शौचालय निर्माण जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...