लातेहार, अगस्त 21 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिले के हेरहंज प्रखंड के ग्राम घुर्रे निवासी सत्यरूपा जयसवाल द्वारा मंईयां समान योजना से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदिका ने आवेदन में उल्लेख किया है कि उन्हें पूर्व में मंईयां समान योजना का लाभ प्राप्त हो रहा था, किन्तु वर्तमान में योजना के तहत राशि प्राप्त नहीं हो रही है। इस संबंध में उन्होंने पुनः मंईयां समान योजना के तहत राशि भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए अनुरोध किया। डीसी ने सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए, समस्याओं का समाधान जल्द-से-जल्द करने का निर्देश दिया। मौके पर कई अन्य मामले में आये...