Latehar News: जनशिकायत निवारण में डीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
लातेहार, अगस्त 11 -- Latehar News: लातेहार। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं। डीसी ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए शिकायतों का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करें। डीसी ने अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.