Latehar News: जनता के बीच पहुंची गारू पुलिस, जन-जागरुकता बैठक में सुनी समस्याएं
लातेहार, जुलाई 7 -- Latehar News: गारू, प्रतिनिधि। गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को थाना क्षेत्र की घासीटोला पंचायत के मुकुन्दपुर एवं पीरी गांव में जन-जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। बैठक के दौरान ग्रामीणों को डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, नशामुक्ति, बच्चों की शिक्षा तथा बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने आपातकालीन सेवा डायल-112 की जानकारी देते हुए किसी भी अपराध या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने और बिना किसी भय के थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.