Latehar News: जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा का दिया संदेश
लातेहार, अक्टूबर 2 -- Latehar News: छिपादोहर, प्रतिनिधि। छिपादोहर पूर्वी वन क्षेत्र में शुक्रवार को प्रभात फेरी के साथ वन्य प्राणी सप्ताह की शुरुआत हुई। 2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले सप्ताह के दौरान वन्यजीव संरक्षण, जंगल बचाने और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने हाथों में जागरूकता संदेश लेकर वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की अपील की। प्रभात फेरी के दौरान वन विभाग के कर्मियों ने लोगों को वन्य प्राणियों के महत्व और जंगलों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। मौके पर प्रभारी वनपाल नवीन कुमार प्रसाद, शशांक शेखर पांडेय ,रामनिवास समेत वन विभाग के कर्मी मौजूद रहे। फुटबॉल टूर्नामेंट से भी दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश यह भी पढ़ें- पारसनाथ में वन्यप्राणी सप्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.